फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवती की घर में मौत हो गई। भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुराल वाले बीमारी से मौत बता रहे हैं।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला सिमौनी गांव निवासी आरती (25) पत्नी राहुल श्रीवास की गुरुवार को दोपहर घर में मौत हो गई। सास सोनी का कहना है कि शादी के बाद से ही आरती पेट दर्द से परेशान रहती थी। उन्होंने उसका बांदा, जानकीकुंड और प्रयागराज में इलाज कराया, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई थी। 10 जनवरी को प्रयागराज से डॉक्टरों ने घर ले जाने की सलाह दी थी। वहां से लेकर आए तो गुरुवार को मौत हो गई।
मृतका के भाई सुशील निवासी खरौली थाना कमासिन ने बताया कि उसने बहन आरती की शादी 15 जून 2022 को राहुल श्रीवास से की थी। ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज में चेन और बाइक की मांग कर रहे थे। न देने पर बहन को दो महीना पहले जहर खिला दिया था। उसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि आरती पांच माह के गर्भ से थी। उसका जबरन ऑपरेशन करा दिया गया था। भाई ने बबेरू कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि दो माह पहले आरती ने जहर खाया था। इससे उसकी तबीयत खराब चल रही थी। भाई की शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें