फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में युवती का शव फंदे से लटका मिला। देवर आत्महत्या बता रहा है। युवती के चाचा ने पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव में पुष्पा (25) पत्नी दिनेश प्रजापति का रविवार को दोपहर कमरे में रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजे खोलकर शव नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर भइयाराम प्रजापति ने बताया कि घटना के वक्त पुष्पा कमरे में अकेली थी। दरवाजा अंदर से बंद था।
उसकी पत्नी और मृतका की बहन अंत कुमारी ने दरवाजे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन खुला नहीं। आवाज न आने से घटना की जानकारी हुई। बताया कि पर्व के दिन पति के पीटने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पति पुष्पा पर दबाव बना रहा था कि मायके में रखे जेवर ले आए। इसी बात को लेकर कई दिन से झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

उधर, एमपी के पन्ना जिले के सान गड़इया निवासी चाचा भारत प्रजापति ने बताया कि पुष्पा की शादी पिछले वर्ष हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति अक्सर पुष्पा को प्रताड़ित करता था। दहेज में दिया गया सामान भी तोड़ दिया। आरोप लगाया कि पति ने पुष्पा की पीटकर हत्या कर शव लटका दिया। गिरवां प्रभारी निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि पति फरार है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें