फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में युवती का शव फंदे से लटका मिला। तीन साल पूर्व शादी हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में रंची (22) पत्नी गोकुलचंद्र का शव मंगलवार की रात कमरे के बाहर आंगन में रस्सी पर लटका मिला। पति ने बताया कि रात को डेढ़ वर्षीय पुत्री शिवांशी के रोने पर उसकी नींद खुली तो रंची पलंग पर नहीं थी। कमरे की बाहर से कुंडी बंद थी।
कूलर हटाकर देखा तो रंची फंदे पर लटकी थी। पति ने बताया कि शाम को ठीक थी। हंसी-मजाक के साथ खाना खिलाया, लेकिन आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही है। उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। उधर, मृतका के पिता कंधैला (छतरपुर, एमपी) गांव निवासी रामकिशोर ने कहा कि पुत्री को ससुराल में कोई दिक्कत नहीं थी। फिर भी पुलिस की जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें