Banda News: स्योढ़ा पुल से शनिवार सुबह एक युवती ने केन नदी में छलांग लगा दी। ई-रिक्शा वालों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने धमकाकर छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
बांदा जिले के स्योढ़ा निहालपुर में बने पुल से शनिवार सुबह एक युवती ने केन नदी में छलांग लगा दी। पुल के पास मौजूद ई-रिक्शा चालकों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो युवती ने उन्हें धमकाया और इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उसका दुपट्टा और चप्पल पुल पर रखे मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही गिरवां थाना प्रभारी सीपी तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। युवती की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।