फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी गांव में डिप्थीरिया लक्षण पर बालिका भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गले में दर्द की शिकायत होने पर त्रिवेणी गांव की तीन वर्षीय बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्थीरिया (गला घोंटू) के लक्षण मानकर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। उधर, एक पखवारे बुखार से ग्रसित दो वृद्ध व बालिका समेत चार की मौत हो चुकी। जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड के 20 बेड फुल हो जाने से अब बीमार बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

त्रिवेणी गांव में डिप्थीरिया लक्षण वाले बच्चों के मिलने के सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को इस गांव के रामप्रसाद की तीन वर्षीय पुत्री आरुषी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके गले में दर्द और सूजन बताई गई। डिप्थीरिया के लक्षण प्रतीत होने पर सोमवार को उसका नमूना जांच को भेजा जाएगा।
वहीं बुखार से हालत गंभीर होने पर रोशनी (8) निवासी पिंडखर (अतर्रा), अभिलाषा (2) निवासी चिल्ली, काजल (12) निवासी मरका, रोहित (13) निवासी खप्टिहा कलां, आशीष (8) निवासी गोखरही को जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड में 20 बेड हैं। रविवार को ये सभी फुल हो गये, इसलिए अब मरीजों को मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, बुखार से ग्रसित मरीजों की जान भी जा रही है। दो दिन पूर्व शुक्रवार को कुचेंदू (बबेरू) गांव निवासी बल्लू की 11 वर्षीय पुत्री प्रियांशी की मृत्यु हो गई। डा.विनीत सचान के मुताबिक उसे बुखार के साथ निमोनिया हुआ था। इसी तरह शुक्रवार को भर्ती ब्योंजा (बबेरू) गांव निवासी राजेश की पत्नी गोमती (25) की बुखार ने जान ले ली। इनके अलावा बुखार से पीड़ित नहरी (नरैनी) गांव निवासी मुन्नीलाल (65) व जारी गांव निवासी रामसनेही (80) की भी इसी माह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें