बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से रविवार को आयोजित वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पद की परीक्षा जनपद के 22 केंद्रों में हुई। इसमें 55 फीसदी अनुपस्थित रहे। हिंदी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न पूछे गए थे।
वर्ष 2019 की भर्ती परीक्षा में माइनस मार्किंग के चलते 200 प्रश्नों को हल करने में ढाई घंटे का समय भी कम पड़ गया। यहां कुल 10,272 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से सिर्फ 4,641 ने परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।