फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत चार को बंदूक की बटों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में बालू ट्रकों के खेत से निकलने का विरोध करने पर गुर्गों ने दंपती और उसके दो पुत्रों को बंदूक की बटों से पीटकर घायल कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामऔतार शिवहरे ने बताया कि बालू पट्टाधारक उसके खेत से जबरन ट्रक निकाल रहे थे। उसने विरोध किया तो मारपीट की। बचाने में पुत्र श्याम शिवहरे व संदीप और पत्नी सावित्री को भी बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आरिफ ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें