फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हिस्ट्रीशीटर के सिर में चार व सीने में मारी थी पांच गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सिर में चार और सीने में एक गोलियां मारने के अलावा गले पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैलानी ने लोहा सिंह को पांच गोली मारने और गले में कुल्हाड़ी से वार किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के मौसेरे भाई मोनू सिंह का हमीरपुर जिले में आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वहां के थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़े गए हत्यारोपियों सौरभ सिंह निवासी चंदवारा, नन्हे सिंह और दीपक मिश्रा निवासी हमीरपुर ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है। हत्याकांड में हमीरपुर के दो और लोग शामिल हैं। उनको पकड़ने के लिए टीम हमीरपुर जिले पहुंची है। पुलिस को हत्यारोपी मोनू सिंह की तलाश है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ लोहा सिंह का ससुर महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त फौजी है। घटना के 10 दिन पहले गांव के एक मंदिर में पंचायत हुई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर के दिल्ली में रह रहे भाई शैलेंद्र के प्रयास से ससुर व हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह में सुलह भी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक तीन माह पहले लोहा सिंह का पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी के माथे पर अपशब्द लिख दिए थे। इस घटना के बाद से वह अपने माथे पर पट्टी बांधने लगी थी और मौसी के यहां जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें