फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडल में 4544 मृत किसानों के खातों में भेज दी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को धनराशि जारी करने लापरवाही बरती गई है। चित्रकूटधाम मंडल के 4544 ऐसे किसानों को धनराशि जारी कर दी गई, जिनकी मौत हो चुकी है। सत्यापन में पता चला तो उनके आश्रितों से रिकवरी की जा रही है। अब तक 450 किसानों के आश्रितों से 8,24,000 रुपये वापस लिए जा चुके हैं। लगभग चार हजार किसानों से 82.64 लाख रुपये की वसूली होनी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये मिलते हैं। अक्तूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे किसानों के खातों में सम्मान निधि भेज दी गई, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। सर्वे और आधार फीडिंग में खुलासा होने पर विभाग ने वारिसों को नोटिस भेजकर सम्मान निधि की वसूली शुरू कर दी है। विभाग के मुताबिक, कम से कम एक किस्त के रूप में 2000 रुपये खातों में जा चुके हैं। ऐसे में मृत किसानों के आश्रितों से लगभग 90 लाख 88 हजार रुपये वसूलने हैं।
सबसे बड़ी लापरवाही हमीरपुर जिले में सामने आई है। यहां 4511 किसान मृत हो चुके हैं। इनसे अब तक सिर्फ 7,56,000 रुपये विभाग वसूल सका है। बांदा सहित महोबा और चित्रकूट में 11-11 किसान चिन्हित हुए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी। महोबा व चित्रकूट के मृत किसानों के आश्रितों ने क्रमश: 44,000 व 24,000 रुपये वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

2141 आयकरदाता किसानों से वसूले 83.42 लाख
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 2141 आयकरदाता किसान भी किसान सम्मान निधि लेते रहे। विभाग के मुताबिक, मंडल में आयकर दाखिल करने वाले 2141 किसानों से अब तक 83,42,000 रुपये वसूले गए हैं। हमीरपुर में 1469 आयकरदाता किसानों से 23,18,000 रुपये वसूले हैं। इसी तरह महोबा में 270 किसानों से 23,50,000, बांदा में 346 किसानों से 28,40,000 और चित्रकूट में 56 आयकर दाता किसानों से 8,34,000 रुपये वसूल किए गए हैं।
मृत किसानों के आश्रितों ने सम्मान निधि के लिए आवेदन किया तो सच्चाई सामने आई। उनके नाम काटे गए और भेजी गई राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू हुई। कम से कम एक किस्त मृत किसानों के खातों में पहुंच चुकी थी। अपात्रों से राशि वसूल की जाएगी। -आरएन पटेल
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें