फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ और बारिश ने गहरे किए सड़कों के गड्ढ़े

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील तिंदवारी-गोधनी संपर्क मार्ग। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बारिश और बाढ़ ने सड़कों के गड्ढों को और गहरा कर दिया है। बांदा की 186 और चित्रकूट की 48 मुख्य सड़कें जर्जर हो गई हैं। कार्यदायी संस्थाओं ने शासन को क्षतिग्रस्त 488.357 किलोमीटर सड़कों के पैचवर्क के लिए 5909 लाख का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

बांदा और चित्रकूूट जिले की ज्यादातर सड़कों की हालत दयनीय है। बारिश और बाढ़ केक कारण सड़कों मेंपर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़कों के गड्ढों में दो पहिया और तिपहिया वाहनों अनियंत्रित होकर पलटने की आशंका रहती है।
दो दिन पहले नरैनी में देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले का कोई ऐसा मार्ग नहीं है, जिसमें गड्ढ़े न हों।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों की प्रस्तावित कार्ययोजना (लंबाई किमी व लागत लाख में)
विधानसभा क्षेत्र मार्ग लंबाई लागत कार्यदायी संस्था
चित्रकूट 16 22.662 242.87 प्रांतीय खंड
मानिकपुर 32 56.100 598.78 निर्माण निगम-1
बबेरू 55 128.900 1863.97 प्रांतीय खंड
बांदा 30 63.880 759.47 प्रांतीय व निर्माण खंड-1
तिंदवारी 46 112.390 1381.61 प्रांतीय व निर्माण खंड-1
नरैनी 55 104.425 1063.25 निर्माण खंड-1
योग- 234 488.357 5909.65
सड़कों को ओवरलोड वाहनों, बाढ़ व बारिश से खासा नुकसान हुआ। सड़कों पर बडे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पैचवर्क के लिए दोनों जिलों की 234 मुख्य सड़कें चिह्नित की गई हैं। इनका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द बजट मिलने पर पैचवर्क का काम शुरू किया जाएगा। -सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें