फोटो 08 बीएनडीपी 15- स्योंढ़ा गांव के किले की बारादरी का निरीक्षण करते डीएम अनुराग पटेल। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। नरैनी तहसील क्षेत्र के गांव स्योंढ़ा अब पर्यटन के तौर पर विकसित होगा। डीएम अनुराग पटेल ने एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने शनिवार को स्योंढ़ा किले का भ्रमण कर बारादरी, बैठक, बाउंड्रीवाल आदि देखा। उन्हें किले के अंदर भूमि पर अवैध मकान व खेती की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा कई साल से खेती की जा रही है। डीएम ने एसडीएम नरैनी को कब्जा करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही 1359 फसली के पहले राजस्व अभिलेखों में और वर्तमान में किले की क्या स्थिति है, इससे संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि स्योंढ़ा किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एसडीएम नरैनी रजत वर्मा की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों की समिति गठित की गई है।