फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिमौनीधाम मेले में निगम की 25 बसें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू के सिमौनीधाम में 15 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले व भंडारे में श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम 25 विशेष बसें लगाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निगम बांदा-सिमौनीधाम-बबेरू के लिए तीन, बांदा-सिमौनीधाम-बबेरू-कानपुर के लिए नौ, बांदा-सिमौनीधाम-कर्वी के लिए 10, बांदा-सिमौनीधाम-फतेहपुर के लिए दो, बांदा-सिमौनीधाम-हमीरपुर के लिए एक विशेष बसें चलाएगा।
विशेष बसों के संचालन के लिए कंडक्टरों और ड्राइवरों की छुट्टी निरस्त करते हुए ड्यूटी लगाई गई। बसों का संचालन 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
सिमौनीधाम में 15 दिसंबर से शुरू होने वाले भंडारा व राष्ट्रीय एकता प्रदर्शनी का चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त व डीआईजी ने जायजा लिया। अधिकारियों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर एसपी सिंह ने बिजली, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखी। श्रमदानी स्वयं सेवकों से बातचीत की। डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने सुरक्षा प्वाइंटों का जायजा लिया। कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की खामियां नहीं होनी चाहिए। सीसी कैमरे के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए। शक होने पर तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें