फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : नहर में फिसल कर गिरे दो भाई, एक की डूबने से मौत

विज्ञापन
Banda: Two brothers fell in the canal, one died due to drowning - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। थाना क्षेत्र के सुखदेव का पुरवा गांव में गुरुवार की दोपहर घर से शौच के लिए गए दो सगे भाई प्रिंस (9) व कुलदीप (6) पुत्र मनोज नहर में डूब गए। वह शौच के लिए गए थे। चीख पुकार सुनकर कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटे भाई कुलदीप का इलाज जारी है। मां कंचन ने बताया कि उनके पति मनोज की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह मजदूरी करके अपने दोनों पुत्रों का भरण पोषण करती है। प्रिंस गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली का छात्र था। परिजनों ने थाने में सूचना नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें