फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 12 घंटे जाम रहा बांदा-फतेहपुर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रायबरेली-टांडा नेशनल हाईवे पर बुधवार को भोर तीन बजे बेंदाघाट यमुना पुल के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें हताहत तो कोई नहीं हुआ पर ट्रकों के आड़े-तिरछे खड़े हो जाने के कारण भीषण जाम लग गया। करीब 12 घंटे बाद जाम खुल सका। वहीं जो वाहन फंसे रहे वह व्यवस्था को कोसते व परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह तीन बजे बांदा की ओर यमुना नदी के बेंदा पुल पर दो खाली ट्रकों की भिड़ंत हो गई। बीच सड़क पर दोनों ट्रक खड़े जाने से पुल पर जाम लग गया। दस बजे तक इस मार्ग पर माटा गांव तक करीब सात किलोमीटर लंबा और फतेहपुर की ओर हाइवे में बेंदा पुल से शंकरपुर मोड़ तक करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। बेंदा घाट चौकी पुलिस ने भिड़ंत में क्षतिग्रस्त ट्रकों को सुबह नौ बजे हटवा दिया, लेकिन जाम में सैकड़ों वाहनों फंसे रहे 12 घंटे बाद बुधवार दोपहर तीन बजे खुल सका। इसके बाद ही वाहन आगे बढ़े और यातायात बहाल हुआ। जाम में रोडवेज बसों के अलावा चार पहिया वाहन भी जूझते रहे। खासकर बसों में सवार महिलाओं व बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें