बांदा। शराब पी रहे दो भतीजों में से एक का मंगलवार रात चाचा से विवाद हो गया। विवाद के दौरान चाचा ने लाठी मार दी। इस पर भतीजा अचेत हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी 22 वर्षीय धीरू और उसका बड़ा भाई बबलू मंगलवार की रात को घर में शराब पी रहे थे। इसी बीच वहां चाचा छोटेलाल पहुंच गया। धीरू और छोटेलाल के बीच कहासुनी हो गई। इस पर छोटेलाल ने धीरू के साथ मारपीट करते हुए लाठी से वार कर दिया। धीरू मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। चाचा शिवकुमार ने बताया कि वह डॉक्टर को लेने गया। लेकिन वह नहीं मिले। इस पर तत्काल वाहन में लादकर धीरू को जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने देखने के बाद धीरू को मृत घोषित कर दिया।
मटौंध थाना प्रभारी राममोहन राय से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। कहा कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है और न ही ऐसी कोई सूचना है।