फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: सड़क हादसे में बांदा के आबकारी विभाग के चालक की मौत

Sun, 27 Nov 2022 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : BANDA
विज्ञापन

बांदा जिले के रामपुर में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बांदा शहर निवासी आबकारी विभाग के चालक की मौत हो गई। चालक के शव को सोमवार को सुबह पैतृक गृह नगर में दफनाया जाएगा। शहर के जिला पंचायत के पास (हैजा खाना) निवासी मो. इकबाल खां उर्फ बब्बू आबकारी विभाग में चालक थे।

विज्ञापन


कई वर्ष से उनकी तैनाती रामपुर में थी। शनिवार की देर रात वह विभाग की टीम को लेकर सरकारी वाहन से दबिश में गए थे। वापसी में हाईवे पर एक जेसीबी ने वाहन को टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। स्टेयरिंग संभाले मो. इकबाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

नजदीकी अस्पताल ले जाते ही वहां उनकी मौत हो गई। वाहन पर सवार आबकारी निरीक्षक भी घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद इकबाल का शव देर रात गृह नगर बांदा लाया गया। बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे। मृतक इकबाल पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के परिवार के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें