फोटो 27 बीएनडीपी 11- हादसे के बाद जिला अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। प्लाट पर मकान बनवा रहे निजी ड्राइवर की ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा काटने के लिए सरिया सीधी करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झील का पुरवा में रविवार सुबह नीलेश कुमार तिवारी (40) अपने प्लाट पर मकान बनवा रहा था। वह सरिया को कटवाकर खड़ी कर रहा था। इसी दौरान प्लाट के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। सरिया से उतरे करंट से नीलेश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई बबलू तिवारी निवासी तरखरी थाना गिरवां ने बताया कि नीलेश पत्नी कल्याणी और एक पुत्र के साथ तीन साल से झील का पुरवा में किराये के मकान में रह रहा था। उसने यहां प्लाट खरीदा था। उसी पर मकान बनवा रहा था। पिता देवीदयाल तिवारी के नाम 40 बीघा जमीन है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने करंट से मौत होना बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।