फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फातेहा और जुलूस के साथ मनाई ग्यारहवीं

विज्ञापन
फोटो-07 बीएनडीपी-12 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जीलानी की याद में मनाई जाने वाली 11वीं सोमवार को फातेहाख़्वानी और जुलूसे गौसिया के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

इस्लामी कैलेंडर के रबी उस्सानी माह की 11वीं तारीख को हर साल ये आयोजन होते हैं। सुबह से ही अकीदतमंदों ने घरों में फातेहाख्वानी कराई। दोपहर बाद कोतवाली रोड स्थित दरगाह खानकाह से मरकजी कमेटी पदाधिकारियों और खानकाह के सज्जादा नशीन सैय्यद फैजान मियां ने झंडी दिखाकर जुलूसे गौसिया रवाना किया। जुलूस में डीजे और पटाखे भी गूंजते रहे, जबकि आयोजन समिति ( मरकजी कमेटी ) ने इस पर रोक लगाई थी।
सदर (अध्यक्ष) मौलाना शफीकुद्दीन ने कहा बचपन में सच बोलकर गौसे आजम ने 40 डाकुओं को सच्चा मार्ग दिखाया। हाफिज जकी खां नूरी ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों की भलाई की। जुलूस शहर के छिपटहरी, मर्दन नाका, कुंजरहटी, बारी मोहाल, गोल कोठी, हाथी खाना, ईदगाह चौराहा, गूलरनाका और छावनी आदि मार्गों से होता हुआ देर शाम खानकाह दरगाह परिसर में समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जगह-जगह पंडाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया गया। परचमों के बीच डीजे पर नातिया कलाम बजते रहे। कुछ झाकियां भी शामिल रहीं। रवानगी के समय शहर काजी मौलाना अकील मियां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपरस्त हबीब बाबा, सचिव मेराज हश्मती, उप सचिव शीबू न्याजी, मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली, मो. फारूख, मो. नसीब, अब्दुर्रहमान, अफजाल कादरी, हाजी युसुफ, गौसुल इमरान, राशिद हुसैन, अरकान, असगर अली ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें