फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जैन समाज की निकली पालकी शोभा यात्रा

विज्ञापन
फोटो 30 बीएनडीपी 12- पालकी शोभा यात्रा निकालते जैन समाज के लोग। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तू स्वयं भगवान है। तारण गुरु का क्या संदेश जिओ और जीने दो। जैसी करनी यहां कर रहा वैसा ही फल पाएगा। आदि जयकारों के साथ बुधवार को जैन समाज की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

चांदी की पालकी में विराजमान मां जिनवाणी की जगह-जगह आरती हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन अनुयाई उपस्थित रहे। महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर डांडिया और भजन गा रही थीं। पुरुष भी सिर में पगड़ी बांधे जयकारे लगा रहे थे।
आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद तारण तरण स्वामी की 574वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा छोटी बाजार जैन मंदिर से उठी और झंडा चौराहा, कैलाशपुरी, बलखंडी नाका, रामलीला, चौक बाजार, कोतवाली रोड होते हुए वापस छोटी बाजार जैन चैत्यालय में समापन किया गया।
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने बताया कि शोभा यात्रा निकालने का उद्देश्य भगवान महावीर स्वमी के वाणी का, उपदेशों का प्रचार प्रसार कर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना है। राकेश जैन, प्रकाश जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, प्रदीप जैन, विपिन जैन, राहुल जैन, सुनील जैन, संदीप जैन, लालू जैन, संजीव जैन रहे। यह जानकारी दिलीप जैन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें