Banda: Doctors returned, delivery at hospital gate, told to come after five days
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ित महिला को भर्ती न कर बाहर निकाल दिया। महिला ने अस्पताल गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। बाद में डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
मंगलवार को बड़ागांव (सैमरी) की आरती (28) पत्नी महेश्वरी को परिजन लेकर जिला अस्पताल आए। डॉक्टरों ने उसे यह कहकर चलता कर दिया कि अभी डिलेवरी में 5 दिन शेष हैं। महिला जैसे ही अस्पताल से बाहर निकली उसकी पीड़ा तेज हो गई। बाद में महिला ने अस्पताल गेट पर ही नवजात को जन्म दिया। अस्पताल की मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सुनीता का कहना है कि महिला का चेकअप करने के बाद उसे भर्ती होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह भर्ती नहीं हुई और चली गई। सीएमओ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।