फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : नौकरी नहीं मिली, शराब पीने लगा, पत्नी से झगड़ा हुआ, जान दे दी

विज्ञापन
अजय कुमार निषाद। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में युवक ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई ने बताया कि नौकरी न मिलने पर वह शराब का लती हो गया था।
विज्ञापन

शहर के क्योटरा निवासी अजय कुमार (30) ने शुक्रवार को शाम घर में जहर खा लिया। घरवालों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार को सुबह मौत हो गई। भाई अनिल निषाद ने बताया कि अजय ने पांच साल पहले स्नातक किया था। वह लगातार नौकरी के लिए प्रयास करता रहा। लेकिन नौकरी नहीं मिली। मजबूरन उसे परिवार के गुजर-बसर के लिए मजदूरी करना पड़ी।
बताया कि इसी तनाव में वह शराब पीने लगा था। भाई के मुताबिक शुक्रवार को दशहरे के दिन शराब पीकर घर आने पर पत्नी लक्ष्मी से झगड़ा हो गया। इस पर वह घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद जहर की गोली खरीद लाया। पत्नी ने छीनने की कोशिश की, लेकिन अजय पानी के साथ पूरी गोलियां गटक ली। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें