फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : खाद न मिलने से परेशान किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
अतर्रा सहकारी समिति में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। डीएपी और यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसानों ने बदौसा रोड स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति परिसर में नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि बारिश के बाद किसी तरह धान की बेड लगाई है, लेकिन खाद नहीं मिल रही।
विज्ञापन

किसान कुबेर सिंह, लालाराम, अभय, श्रवण, राजकरण, अभिमन्यु, राजाभैया, वीरेंद्र, अनिल अवस्थी ने बताया कि सुबह से महिला पुरूष किसान लाइन में लगे है। समिति ने एक-एक बोरी यूरिया देकर खाद न होने का सूचना लगा दी गई है। बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को डीएपी व यूरिया की सख्त जरूरत है।
खाद न मिली तो धान की फसल खराब हो जाएगी। प्राइवेट दुकानों में खाद महंगे दामों बेची जा रही है। नकली यूरिया व डीएपी दी जा रही है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव राम सिंह ने बताया कि जो स्टाक उपलब्ध है उसका वितरण किया जा रहा है। यूरिया और डीएपी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें