फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मैत्री टूर्नामेंट के पहले मैच में बांदा ने लखनऊ को हराया

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद खुशी मनाते बांदा टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन मैदान में खेले जा रहे डे नाइट मैत्री टूर्नामेंट के पहले मैच में बांदा इलेवन ने लखनऊ को चार विकेट से हराया। तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए शुभम दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटना हुआ। प्रतियोगिता में बांदा इलेवन व टॉस अकादमी लखनऊ के बीच तीन मुकाबले खेले जाएंगे। मंगलवार की शाम खेले गए पहले मैच में बांदा टीम के कप्तान ज्ञान यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस अकादमी की पूरी टीम तीस ओवर में 176 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश ने 36 और विकल्प ने 34 रनों का योगदान दिया, जबकि बांदा टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय यादव ने तीन व शिवांग खरे ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा टीम के ओपनर मानस त्रिपाठी ने शुरु से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए तेजी से रन बनाए। उनकी पारी 54 रनों पर समाप्त हुई। मानस के आउट होने के बाद बांदा के दो विकेट लगातार गिर गए। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम दुबे ने मोर्चा लेते हुए एक छोर संभाला। शुभम ने पांच चौके व तीन छक्कों की मदद से तेजतर्रार 60 रन बनाए, जिसके कारण बांदा की टीम ने 28 वें में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मैच के दौरान स्पोटर्स स्टेडियम के कोच शिवप्रताप सिंह, धनंजय करवरिया, मनोज मिश्रा, पुलिस लाइन पीटीआई संजय मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, सौरभ जैन सहित अन्य सीनियर व जूनियर खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें