फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर वृद्ध और गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। तालाब में नहाते समय डूबकर वृद्ध की मौत हो गई। एक अन्य घटना में पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के नगला पुरवा निवासी बच्छराज (65) बुधवार को दोपहर गांव स्थित बड़ा तालाब नहाने गए थे। घाट पर काई होने से पैर फिसल गया। इससे वे गहरे पानी में डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने तालाब में कूदकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। बेटे मोहन ने बताया कि गांव के गोताखोर ने लगभग दो घंटे बाद पिता को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह खेतीबाड़ी करते थे। उनके नाम पांच बीघा जमीन है। मोहन ने यह भी बताया कि दो साल पहले बड़े भाई राजेंद्र की बीमारी से मौत हो चुकी है। मां रानी प्यारी भी बीमार हैं।
विज्ञापन

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के बंशी पुरवा निवासी अंतिम कुमार (2) पुत्र भूरेलाल गुरुवार को सुबह घर के पीछे खेल रहा था। तभी वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया। नजर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पानी भरे गड्ढे में देखा तो अंतिम का शव मिला। सीएचसी में डाक्टर ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। वह मृतक चार भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें