फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। ट्यूबवेल से नहाकर घर लौटते समय हादसा हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने रोष जताया।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी संजय (25) पुत्र शिवचंद्र बुधवार को सुबह नहाकर घर आ रहा था। रास्ते में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन पर पैर पड़ जाने पर वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी वहीं मौत हो गई। घटनास्थल पर पानी भरा होने से आसपास भी करंट था।
ग्रामीणों ने डंडे के सहारे तार अलग किया। घरवालों ने उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि संजय की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर कर रहा था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें