फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पत्नी मायके में तीज व्रत रही नाराज पति फांसी पर झूल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सुहाग की लंबी उम्र की खातिर पत्नी मायके में हरितालिका (तीज) व्रत रही और घर में अकेला पति फंदे पर झूल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का कहना है कि पत्नी के मायके से नहीं आने पर दोनों में विवाद हो गया था। इस पर पति ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव में नीलू यादव (30) पुत्र जगदीश मंगलवार की शाम कमरे में रस्सी के फंदे पर झूल गया। मंगलवार की देरशाम बहन वंदना ने शव लटका देखा तो शोर मचाकर घरवालों को जानकारी दी। भाई राममूरत ने बताया कि नीलू की शादी चार साल पूर्व सुशीला के साथ हुई थी। उसके एक बेटी है। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई थी, तब से वहीं है।
बताया जाता है कि नीलू ने कई बार पत्नी को वापस आने के लिए बातचीत की, लेकिन पत्नी कुछ दिन बाद आने की बात कहकर मायके से नहीं आ रही थी। नीलू के आत्महत्या करने के बाद पत्नी रात में ही ससुराल आ गई। नीलू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। 15 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता था। घटना के वक्त वह घर में अकेले था। मां दूसरे घर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें