फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : ताऊ के साथ केन नदी गए बालक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी में डूबकर 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह ताऊ के साथ नदी में नहाने गया था। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर गोताखोरों ने उसका शव खोजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी मनोज कुमार अहिरवार का पुत्र बादल रविवार को सुबह ताऊ राजेंद्र के साथ केन नदी में नहाने गया था। मां को जल तर्पण के लिए राजेंद्र पूजा करने लगे और बादल घाट पर खेलने लगा। कुछ देर बाद राजेंद्र ने आंख खोली तो बादल लापता था।
नदी में डूबने की आशंका पर शोर मचाया। वहां मौजूद गोताखोर सरवन ने पानी में तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि खेलते समय पैर फिसलने से बादल गहरे पानी में डूब गया। वह दो भाई में बड़ा और गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें