फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। करीब 15 दिन पूर्व घर से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव नाले में मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उधर, हत्या कर शव फेंकने की चर्चा रही। पुलिस डूबने से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी नाला में शनिवार को सुबह 20 वर्षीय युवक का शव मिला। दुर्गंध पर चरवाहों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने पर गोखरही (तिंदवारी) गांव निवासी बुधवा उर्फ रामदीन ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र फूलचंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के चाचा भगवानदीन ने बताया कि फूलचंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। 15 दिन पूर्व वह घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं हुई थी। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों और पुलिस ने नाला पार करते समय डूबने से मौत की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें