फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : युवक का शव फंदे पर लटका मिला, बहन ने हत्या की आशंका जताई, रंजिश से इन्कार

विज्ञापन
सूरज। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। चित्रकूट दर्शन के लिए निकले युवक का शव बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। अतर्रा थाना क्षेत्र में बदौसा रोड नई तहसील के सामने श्रद्धालुओं ने पेड़ पर शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने शव उतरवाया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी लालाराम ने उसकी शिनाख्त अपने बड़े पुत्र सूरज (24) के रूप में की। उसकी बहन रोशनी ने बताया कि सूरज तीन दिन पूर्व चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे। उसने हत्या की आशंका जताई। हालांकि परिजन किसी से कोई रंजिश के बारे में नहीं बता सके। बताया कि सूरज नशे का आदी और अविवाहित थे। पांच भाई-बहनों में बड़े थे। ई-रिक्शा चलाकर अपना खर्च चलाते थे। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें