फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। पुलिस को तहरीर भी दी है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव की है। यहां के सुशील कुमार (25) पुत्र देवराज यादव का शव सोमवार की सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे में लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दादा भगवानदीन यादव ने बताया कि सुशील गांव में किराना की दुकान किए था। रविवार की रात करीब नौ बजे गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। देर रात पड़ोसी उनके घर उलाहना देने आया कि सुशील उनके घर में है, लेकिन जब घर पहुंचे तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन

सुशील का मोबाइल जरूर पड़ोसी के घर में मिला। आरोप लगाया कि पड़ोसी ने भतीजे सुशील की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें