फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में फंदे से मजदूर का शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन फंदा लगाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव निवासी रामभजन कुशवाहा (32) का शव शुक्रवार की सुबह घर में छानी की बल्ली में रस्सी के फंदा से लटका मिला। गुरुवार की रात माता-पिता और भाई अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह उन्होंने उसे लटका देखा।
चचेरे भाई शिवमोहन ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा है। छह साल पहले नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पाड़ादेव गांव से उसकी शादी हुई थी। शराब के नशे की लत के चलते पत्नी नीतू डेढ़ साल पहले छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा भी बीमारी से मर चुका है। वह दूसरों के खेत में मजदूरी करके गुजर-बसर करता था। किस वजह से उसने फंदा लगाया यह उन्हें नहीं पता। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें