फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : एक क्लिक में नजर आएगा स्कूल समेत छात्रों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों और इनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पूरा ब्योरा अब एक क्लिक पर कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। एकीकृत जिला सूचना प्रणाली यू डायस पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। शिक्षकों और कर्मियों का डाटा भी दिखेगा।
विज्ञापन

शासन ने हर विद्यार्थी का ऑनलाइन ब्योरा भरा जाना अनिवार्य किया है। इसी के तहत इस बार यू डायस पर डाटा अपलोड करने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में विद्यालयों के अलावा शिक्षकों और कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है।
इसके बाद छात्र-छात्राओं का डाटा यू डायस पर अपलोड कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थी व उसके माता-पिता का नाम, पता, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर आदि जानकारियां अपलोड होंगी। यू डायस पर स्कूलों की पूरी जानकारी अपलोड करने के पीछे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना माना जा रहा है। साथ ही छात्र-छात्राओं की संख्या को लेकर विभाग और प्रबंधन को होने वाली दिक्कतें भी दूर होगी।
विज्ञापन

यू डायस पर अपलोड किए जाने वाली डिटेल में स्कूल का स्तर, नाम, स्थान, दूरी, कक्षावार छात्र संख्या, वर्गवार संख्या, शिक्षकों व कर्मियों की जानकारी आदि शामिल हैं। इसी तरह शिक्षकों व कर्मियों के डाटा में नियुक्ति की तारीख, विषय, सेवानिवृत्त का समय आदि दर्ज किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी यही सब ब्योरा शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें