फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ने का मामला, जांच के लिए अस्पताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को भेजी रिपोर्ट

Thu, 05 Jan 2023 02:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जिला अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ने के मामले की अस्पताल पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच की। उन्होंने डॉक्टर, फार्मासिस्ट और मरीजों से पूछताछ की, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। वहीं, सीएमएस ने सुपरवाइजरों के खिलाफ सेवा प्रदाता कंपनी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में मरीज के बेड पर चढ़कर बिस्कुट खाता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 31 दिसंबर की शाम मरीज के बेड पर चढ़कर कुत्ते के बिस्कुट खाने और अन्ना मवेशी के बाहर घूमने का वीडियो वायरल होने के मामले की बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर समेत फार्मासिस्ट और वार्ड ब्याय से भी पूछताछ कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 31 दिसंबर की शाम बुजुर्ग भैरमदीन (90) निवासी अतर्रा के बेड पर चढ़कर एक कुत्ता बिस्कुट खा रहा था और बाहर गाय टहल रही थी।
दोनों का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर डीएम दीपा रंजन ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा। उन्होंने उस दिन ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिवचंद्र मौर्य, चीफ फार्मासिस्ट अनिल सिंह, स्वीपर अजय, वार्ड ब्वाय सुजीत, राममिलन और सतवन व ईएमओ डॉ. विनीत सचान से पूछताछ की।।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में बेड नंबर-20 पर भर्ती भैरमदीन से भी पूछताछ की। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। अन्ना गाय महिला जिला अस्पताल में तैनात चौकीदार की बताई गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि उन्होंने सफाई कर्मियों की सेवा प्रदाता संस्था बिलीव सलुशन सर्विस गुरुगांव को सुपरवाइजर महेश और सुनील के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। साथ ही, कंपनी को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें