फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : टायर फटने से कार खाई में गिरी, एक मौत, कार में आठ यात्रियों में तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
18 फोटो 14- पपरेंदा गांव के पास पलटी पड़ी ओमनी कार। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। अतरहट से बांदा आ रही ओमनी कार गुरुवार को पपरेंदा के पास टायर फट जाने से असंतुलित होकर करीब पांच फीट नीचे खाई में गिर गई। इसमें एक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को परमहंस रणछोड़दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार की गाड़ी व एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पैलानी के पिपरहरी निवासी संजय (25) पुत्र रामचंद्र सिंह की मेडिकल कॉलेज से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। डेढ़ साल पहले चित्रकूट जनपद के एचवारा गांव में आस्था के साथ शादी हुई थी। उसके डेढ़ माह का बेटा प्रकाश है। पिता ने बताया कि संजय बांदा के तिंदवारी रोड स्थित डायमंड कंपनी में नौकरी करता था। ड्यूटी जाते समय हादसा हो गया। संजय के चाचा प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हैं।
तीन घायलों की हालत गंभीर
हादसे में पैलानी के पिपरहरी निवासी बच्छराज (35), अतरहट निवासी अरविंद (25) व शिवम (25) की हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य जगदेव, बुद्धविलास, बुद्धराज को मामूली चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गाड़ी पिपरहरी निवासी बुद्ध विलास चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें