फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बरियारपुर बांध उफनाया...निगरानी टीम तैनात, जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए नहरों में छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
18बीएनडीपी01 बरियारपुर बांध पर तैनात हुई सिंचाई विभाग की निगरानी टीम - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बारिश से बरियारपुर बांध उफना गया है। बरियारपुर में क्रस्टवाल से 7150 क्यूसेक पानी केन नदी में डिस्चार्ज हो रहा है। इसे देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग ने मुख्य केन नहर चालू कर दी है। अतर्रा और बांदा ब्रांचों में भी पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 113 साल पुराने बरियारपुर में निगरानी के लिए सिंचाई विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। यह टीम विभाग को हर घंटे बाढ़ की स्थिति की जानकारी देती रहेगी। बांध को नियंत्रित करने के लिए मुख्य केन नहर में 2300 क्यूसेक, अतर्रा ब्रांच में 1350 क्यूसेक और बांदा ब्रांच में 433 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बरियारपुर बांध का पानी क्रस्टवाल से ऊपर बह रहा है। इससे केन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्यामजी चौबे ने बताया कि बारिश के कारण बांध उफना रहा है। लगातार निगरानी की जा रही है।
11 फाटक खोले गए
बारिश के पानी से लहचूरा डैम में क्षमता से अधिक पानी भर गया है। जिस कारण सिंचाई विभाग महोबा के अधिकारियों ने डैम के 17 में 11 फाटक खोल दिए हैं। इनसे 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें