दीवारी नृत्य का प्रदर्शन करते कलाकार।
- फोटो : BANDA
बांदा। वार्षिक महोत्सव और बुंदेली दीवारी लोकनृत्य में कलाकारों ने आकर्षक पेशकश से समां बांध दी। लाठियों का भी प्रदर्शन हुआ। आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कलाकारों के लिए कमरा बनवाने की घोषणा की।
रविवार को जमुनादास महावीरन में लोकनृत्य और समारोह हुआ। शुरुआत विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल व ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने की। कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर दीवारी टीम के कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विधायक ने कमरा और बाथरूम बनाने की घोषणा की। सांसद ने इस लोककला के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डॉ. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी ने बुंदेलखंड के पर्यटन के लिहाज से इस कला की उपयोगिता पर चर्चा की।
रमेश पाल ने बताया कि लोकनृत्य में राकेश यादव तिंदवारा समेत सत्यदेव, बाबू कुशवाहा, विकास व राहुल की टीम ने प्रतिभाग किया। डीडीसी सुमनलता पटेल, राजकुमारी पटेल, आरपी तिवारी, राजेंद्र वाल्मीकि, सुरेश पाल, नरेंद्र सक्सेना, दीनदयाल सोनी, मोहम्मद लईक, अशफाक, रईस रहे।