फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज हत्या का मुकदमा, आरोपियों को पकड़ने दो टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। चित्रकूट जिले के कर्वी सिविल लाइन गांधीगंज निवासी संतोष सदानंद ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि उसने बेटी की शादी अतर्रा कस्बा निवासी मनोज पटेल के साथ की थी। दो वर्ष पहले ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी थी। पीड़ित ने दहेज में 40 लाख रुपये की मांग पूूरी न होने पर बेटी की हत्या कर तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है।
संतोष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस लगातार गुहार लगाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। इसके चलते एसपी से गुहार लगानी पड़ी तब जाकर सुनवाई है।
पुलिस ने रविवार को पति मनोज कुमार पटेल, ससुर जितेंद्र पटेल ,फूल कुमारी व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने कहा आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें