अतर्रा। खनिज विभाग की बकाया रायल्ट नहीं जमा करने पर तहसीलदार ने बसपा नेता को बुधवार को जेल भेज दिया। तहसील क्षेत्र के गया प्रसाद पुरवा निवासी बसपा नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने खनन के लिए जमीन का पट्टा कराया था।
इसकी रायल्टी नहीं जमा करने पर खनिज विभाग ने 25 जून 2012 में इनके नाम की आरसी तहसील को भेजी थी। आरसी में इन पर खनिज के विभिन्न मदों का तीन करोड़ 58 लाख 83 हजार 200 रुपये बकाया था। लगातार नोटिस देने के
बाद भी उन्होंने बकाया धनराशि जमा नहीं की थी। इसके चलते डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार तिमराज सिंह ने ईश्वरी प्रसाद को जेल भेज दिया है। तहसीलदार ने बताया कि 10 साल बीत जाने के बाद भी बकायेदार ने धनराशि जमा नहीं की। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। संवाद