फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा में पांच साल का टूटा रिकाॅर्ड, 24 घंटे में 126.66 मिमी. बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश ने पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे 126.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले वर्ष 2019 में 13 सितंबर को 131 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई तेज बारिश ने पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 126.66 मिलीमीटर बारिश रिकॉड की गई है। इतनी बारिश वर्ष 2019 में हुई थी। 13 सितंबर 2019 को 130 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। किसानों का कहना है कि पितृ पक्ष में बारिश बेहद अच्छी मानी जाती है। इस वर्ष तो पितृ पक्ष में भगवान ने मुरादें ही पूरी कर दी हैं। अच्छी बारिश होने से नमी बढ़ेगी और रबी की चना, मटर, मसूर, सरसों जैसी फसलों की अच्छी पैदावार होगी।
इनसेट...
इस सीजन में अब तक 622 मिलीमीटर बारिश
जिले में इस सीजन में 18 सितंबर तक 627.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून के शुरुआती दौर में बादलों ने किसानों को मायूस किया था। जून में भी महज 55 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जुलाई में पहला पखवाड़ा सूखा निकल गया। दूसरे पखवाड़े में करीब 73 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई में 177 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगस्त में जहां 213 मिलीमीटर वर्षा हुई, वहीं सितंबर माह में अभी तक 456 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। सितंबर में 190 मिलीमीटर का औसत है।
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा वर्षा
प्रशासन के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अभी तक 672.70 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वर्ष 2023 में 576.60, वर्ष 2002 में 498 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वर्ष 2021 में 740, वर्ष 2020 में 770 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसी प्रकार वर्ष 2019 में औसत से काफी ज्यादा 946 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वर्ष 2018 भी बारिश की लिहाज से अच्छा रहा, इस वर्ष 840.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

वर्जन-
जनपद में बारिश का औसत करीब 946 मिलीमीटर है। 20 सितंबर तक मानसून का समय माना जाता है। अभी तक करीब 700 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। पिछले दो-तीन दिन में अच्छी बारिश हुई है। इससे रबी फसलों को नमी अच्छी मिलेगी और पैदावार भी अच्छी होगी। -विजय कुमार, उपनिदेशक कृषि

कच्ची दीवार गिरने से पड़ोसी की चाट की ठेलिया दबी



फोटो16- बारिश में गिरी दीवार का मलबा। संवाद



पैलानी। खप्टिहा कलांं कस्बे में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते मुन्ना भदौरिया के मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इससे पड़ोसी महेंद्र सविता का मकान भी प्रभावित हो गया। तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से वह लोग निकलकर बाहर भागे। महेंद्र के दरवाजे खड़ी उसकी चाट की ठेलिया भी टूट गई। इसी मोहल्ले के रामावतार गुप्ता की दीवार बारिश से गिर गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें