फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इसी वर्ष फरवरी में हुई थी शादी

Sun, 16 Oct 2022 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ससुराल जा रहा था। दुर्घटना के बाद लगभग आधा घंटा तक जाम की नौबत रही। पुलिस पहुंचने के बाद राजमार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।

विज्ञापन


सीमावर्ती फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कलवाकेरी गांव निवासी रजोल (27) शुक्रवार की रात बाइक से अपनी ससुराल नहरी (बांदा) गांव जा रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। रजोल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी।

कुछ देर बाद मोबाइल पर पत्नी पूनम का फोन आने पर उसकी पहचान हो सकी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई पंकज सैनी ने बताया कि रजोल फतेहपुर में फूलमाला की दुकान किए था। वह पत्नी से मिलने ससुराल नहरी गांव जा रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। रजोल की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। पत्नी पूनम तीन माह की गर्भवती है। रक्षाबंधन के बाद से वह अपने मायके में है। प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें