फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चेकिंग दल की लोकेशन देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप को पकड़ा

विज्ञापन
फोटो 08 बीएनडीपी 07- 28 नंवबर को छपी खबर। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एआरएम ने मार्ग पर चलने वाली बसों को जांच दल की लोकेशन देने वाले कंडक्टरों के व्हाट्सएप ग्रुप को पकड़ा है। ग्रुप में विभिन्न कोडवर्ड से कंडक्टरों को जांच दल और अफसरों की लोकेशन दी जाती थी। एआरएम ने ग्रुप से जुड़े डिपो के कंडेक्टरों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम में चेकिंग दल व अफसरों की लोकेशन बताने वाला एक ग्रुप सक्रिय है। जो व्हाट्सएप से जांच दल के रवाना होने की कंडक्टरों को सूचना देता है। इसके लिए बाकायदा मार्ग के नाम पर सीटू, बीटू जैसे कोडवर्ड बना रखे गए है। 28 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने इस सांठगांठ से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर अफसरों ने पड़ताल की।
एआरएम लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार को यातायात निरीक्षक के साथ बांदा-कर्वी मार्ग पर बांदा डिपो की बस की जांच की। कंडक्टर के मोबाइल की जांच की तो व्हा्टसएप पर मिले मैसेज से पता चला कि किसी ने उनके आने की सूचना पहले ही दे दी है। उधर, कंडक्टर ने इसकी सूचना अन्य को दी है। एआरएम ने बस के कंडक्टर अनुराग गुप्ता सहित व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े डिपो के अन्य कंडक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एआरएम संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह कई दिनों से चेकिंग दल व अफसरों की लोकेशन देने वाले ग्रुप की तलाश कर रहे थे। कंडक्टर तो पकड़ गया, लेकिन मुख्यालय से कौन इन्हें सूचना देता है। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें