फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : लक्ष्मी पूजन से पहले गृह लक्ष्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव की कुड़िया (47) पत्नी रामसुमेर निषाद रविवार की देर शाम शौच को गई थी। वह सड़क किनारे थी। इसी दौरान बबेरू की तरफ से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
परिजन गंभीर रूप से घायल कुड़िया को बबेरू सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महिला के तीन पुत्र और एक पुत्री है। पति हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्लंबर का काम करता है। काम ज्यादा होने पर पति ने दीपावली में घर आने से मना कर दिया था। पत्नी की मौत की खबर पाकर पति रामसुमेर किराये के वाहन से घर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें