फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा ने बनारस को 1-0 से हराया

Fri, 01 Feb 2019 11:46 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा और इटारसी के बीच खेला जा रहा मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायफल क्लब ग्राउंड में चल रहे डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को पांचवें दिन हरियाणा, बांदा और झांसी की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। शनिवार को सेमीफाइनल मैच होंगे। 

विज्ञापन


पहला मैच इटारसी और हरियाणा की महिला टीमों के बीच हुआ। हरियाणा टीम ने दो गोल किए। पहला गोल टीम कप्तान रानी और दूसरा ज्योति ने पेनाल्टी कार्नर से किया। इटारसी को तीन पेनाल्टी कार्नर के मौके मिले, लेकिन वह कोई गोल नहीं कर सकी। अंतत: हरियाणा टीम 2-1 से विजयी रही। इस मैच की शुरुआत एडीएम संतोष बहादुर सिंह और एसबीआई रीजनल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने की।

दूसरे मैच बांदा और बनारस की टीमों के बीच हुआ। बांदा के खिलाड़ी अनस ने एक गोल किया। अंत तक यही स्थिति बनी रही। बनारस टीम पेनाल्टी कार्नर पाने के बाद भी गोल नहीं बना सकी। अंतत: बांदा ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। इस मैच की शुरुआत आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी ने की। तीसरा मैच करनाल और झांसी रेलवे की टीमों ने खेला। हॉफ टाइम तक दोनों बराबरी पर रहीं। अंत में झांसी टीम 5-4 के अंतर से विजेता बनी। 
विज्ञापन


मैच के निर्णायकों में जावेद, शादाब खां और सुनील रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष वासिफ जमां खां सहित सचिव जितेंद्र शर्मा, शाहिद वली, राजेंद्र अवस्थी, सैय्यद मुन्ने मगरबी, शब्बीर खां, एसबीआई के केशव प्रसाद सिंह, सुमन चौहान, अल्तमश हुसैन आदि उपस्थित रहे। कमेंट्री मुदित शर्मा ने की। शनिवार 2 फरवरी को सेमीफाइनल मैच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें