फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गायब रहे निर्वाचन अधिकारी, भटकते रहे लोग

Sun, 12 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सहकारी समितियों की चल रही चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी दोपहर को आए। सदस्यों ने मतदाता सूची में धांधली के आरोप लगाए हैं। तमाम नाम गायब बताए गए। बदौसा रोड पर स्थित अतर्रा क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड के प्रबंध कमेटी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

रविवार को मतदाता सूची में आपत्ति दाखिल करने का दिन निर्धारित था। सुबह से लोग आपत्तियां दाखिल करने आते रहे, लेकिन निर्वाचन अधिकारी की कुर्सी खाली रही। वर्तमान अध्यक्ष नीरज गौतम सहित दर्जनों लोग क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड के चक्कर लगाते रहे। देर तक निर्वाचन अधिकारी के न आने पर लोगों ने एसडीएम समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी करीब एक बजे पहुंचे। तब सदस्यों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। आरोप लगाया कि वोटरलिस्ट में धांधली सामने आई है। मतदाता सूची से वर्तमान अध्यक्ष सहित बहुत से लोगों का नाम गायब है। मतदाताओं में रोष व्याप्त है।

निर्वाचन अधिकारी कुलदीप कुमार (जेई, आरईडी) और सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र (ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड नरैनी) को बनाया गया है। आपत्तियां दाखिल करने वालों में अध्यक्ष नीरज गौतम सहित रायबहादुर गौतम, विनय गौतम, कुशला गौतम, बच्छराज यादव, शकुंतला देवी, रामजी गौतम, रचना गौतम, दीपिका शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, विकास गौतम आदि शामिल रहे। अध्यक्ष नीरज गौतम ने कहा कि समिति के कर्मचारियों ने जानबूझकर उनके सहित दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया है। जिसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें