फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फाइनल में भिड़ेंगी बांदा और प्रयागराज टीम

विज्ञापन
मैदान में बांदा और चित्रकूट टीम के खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 23वीं अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बांदा और प्रयागराज टीम ने जीत हासिल की। सोमवार को दोपहर फाइनल मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। विजेता-उप विजेता टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को पहला सेमीफाइनल प्रयागराज और कौशांबी के बीच खेला गया। प्रयागराज ने कौशांबी टीम को 75 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच बांदा और चित्रकूट टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चित्रकूट टीम ने सभी विकेट गंवाकर 117 रन बनाए। एसपी अभिनंदन की कप्तानी में उतरे बांदा टीम के बल्लेबाजों ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। कांस्टेबल अवधेश ने 46 और इमरान ने 23 रन बनाए। शानदार पारी के लिए बल्लेबाज अवधेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सीओ लाइन ने बताया कि फाइनल सोमवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें बांदा-प्रयागराज की टीमें भिड़ेंगी। आम नागरिक भी मैच का लुत्फ लेने आ सकते हैं। समापन पर डीआईजी द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें