अतर्रा। कस्बा स्थित मुक्तिधाम परिसर में रविवर को मुक्तिधाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने करीब 50 पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। समिति के संयोजक सूरज बाजपेयी ने बताया दो माह से मुक्तिधाम परिसर को संवारने पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
समाजसेवी जगदीश गुप्ता, बृजभूषण बाजपेई, ज्ञान बाबू सिंह समेत अन्य रहे। दो दिन पहले समिति ने नपा प्रशासक एवं एसडीएम विकास कुमार को ज्ञापन सौंपा था। इसमें मुक्तिधाम में रखी जर्जर पानी टंकी हटाकर नई रखवाने की मांग की थी।
रविवार को एसडीएम के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने यहां पर नई टंकी रख दी। (संवाद)