फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda : बजरंग दल और विहिप का एसपी आवास के बाहर हंगामा, पूरा थाना सस्पेंड करने की मांग

Wed, 24 Jul 2024 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

आरोप है कि आक्रोशित थाना प्रभारी ने दो कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट दिया। यहां तक कि साफी और गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला छीनकर फेंक दी। 
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात एसपी आवास के बाहर हंगामा काटा। सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। चर्चाओं के मुताबिक, तिंदवारी के एक गांव से 13 साल की किशोरी लापता थी। पुलिस ने मुस्लिम युवक के साथ उसे बरामद किया। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं को हुई तो मंगलवार को तिंदवारी थाने का घेराव किया। इस पर थाना प्रभारी और कार्यकर्ताओं में बहस होने लगी। आरोप है कि आक्रोशित थाना प्रभारी ने दो कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट दिया। यहां तक कि साफी और गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला छीनकर फेंक दी। 

इसकी जानकारी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के जनपद के पदाधिकारियो को हुई तो एसपी आवास का रात को घेराव कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभारी सहित पूरा थाना सस्पेंड करने की मांग की। 
विज्ञापन


जानकारी पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिस्र और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एएसपी ने समझाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित नहीं माने। नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। रात 12 बजे तक एसपी आवास के बाहर हंगामा जारी रहा।बारिश होने पर वहां से हटे। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर को दी गई है। 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें