फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : सहायक अध्यापक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला 16-20-13

विज्ञापन
विनीत गौतम। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। घर में अकेले सहायक अध्यापक का शव फंदे से लटका मिला। चर्चा है कि पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के लाल थोक निवासी विनीत सिंह गौतम उर्फ रामू भैया (45) का शव शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। निजी वाहन से सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत्यु की पुष्टि कर दी।
प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात भाई विवेक सिंह गौतम ने बताया कि विनीत सिंह सेमरिया कुशल गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठ साल से सहायक अध्यापक थे। नगर पालिका अतर्रा के पूर्व सभासद भी थे। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चलते रामू भैया ने आत्महत्या की है। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनकी शादी 2009 में खुरहंड गांव की अंजू से हुई थी। दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि विनीत की खुदकुशी से परिवार स्तब्ध है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। वह और परिवार के अन्य सदस्य गौराबाबा धाम मंदिर दर्शन को गए थे। पिता राजेंद्र सिंह जनता इंटर कॉलेज खुरहंड में प्रवक्ता हैं। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों ने नहीं दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें