फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : डिप्टी सीएम के दौरे से पहले अन्ना मवेशी मुक्तिधाम में बंद

विज्ञापन
बिसंडा के मुक्तिधाम में अन्ना मवेशियों को बंद करता नगर पंचायत बिसंडा कर्मी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बिसंडा आगमन से पहले अन्ना मवेशी सड़कों पर बेतरतीब घूम रहे थे। इन्हें सड़कों से हटाने और छिपाने के मकसद से अफसरों ने तीन सौ से अधिक अन्ना मवेशियों को शव दाह गृह में बंद करा दिया। यहां अन्ना मवेशी दलदल में खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों की इस करतूत का लोगों ने वीडियो बना लिया है। वीडियो और फोटो वायरल होने पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव अवधेश सिंह पटेल ने कहा कि सरकार को जमीनी हकीकत जाननी चाहिए।
समाजसेवी विनोद द्विवेदी ने अन्ना मवेशियों के साथ इस व्यवहार की निंदा की। नगर पंचायत बिसंडा के ईओ अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुक्तिधाम में चारा भूसा की पर्याप्त व्यवस्था है। उप मुख्यमंत्री के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें