फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने फांसी लगा दी जान

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा चचेरे भाई के दुष्कर्म करने से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की रात कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने शव फंदे लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पिता का आरोप है कि भाई का बेटा उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। चार दिन पूर्व घर में अकेली बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते पुलिस को जानकारी नहीं दी। दोनों को डांट-डपट दिया, लेकिन आत्मग्लानि के चलते बेटी ने मंगलवार की रात जान दे दी।

उधर, बिसंडा थाना इंस्पेक्टर केके पांडेय ने दुष्कर्म की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि दो दिन पूर्व किशोरी के पिता का भतीजे से झगड़ा हो गया था। उसने उसकी पिटाई कर दी थी। इस पर भतीजे ने किशोरी को पीट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने भी यही सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें